Raigarh News
नहीं रहे पूर्व प्रधान पाठक दाशरथी साहू, 90 वर्ष की आयु में हुआ निधन

रायगढ़। पूर्वांचल के राजस्व गांव बनोरा के शासकीय शाला के पूर्व प्रधान पाठक दाशरथी साहू जी का 90 वर्ष की में अपने गृह ग्राम में निधन हो गया। आप एक नेक, ईमानदार और कर्त्तव्यनिष्ट आदर्श शिक्षक के रूप में जाने जाते रहे हैं। आपके निधन से पूर्वांचल में शोक की लहर है। आपके बड़े सुपुत्र पशु चिकित्सा विभाग में पशु चिकित्सक रहे हैं तथा आपके दूसरे सुपुत्र सहायक निर्देशक डाक विभाग रायपुर से सेवा निवृत हो चुके हैं। कोलता समाज संभाग रायगढ़ के संभागीय अध्यक्ष रत्थूलाल गुप्ता महामंत्री टीकाराम प्रधान ने दाशरथी साहू गुरुजी के निधन को कोलता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। देर शाम गृह ग्राम बनोरा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
