spot_img

Latest Posts

*आदर्श ज्योति हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंद में**स्वच्छता अभियान चला कर मनाया गया महात्मा गांधी  जयंती

*आदर्श ज्योति हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंद में**स्वच्छता अभियान चला कर मनाया गया महात्मा गांधी  जयंती*

सारंगढ़ बिलाईगढ़/– आज महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर,
2 अक्टूबर 2026 को शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबंध आदर्श ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल छिन्द की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बहुत ही सुंदर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया ,
जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
बच्चों के द्वारा सुबह बजे से पूरे गांव पर रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया गया ।
कई जगहों पर बच्चों ने बहुत अच्छे से साफ सफाई किया और आसपास के लोगों को स्वच्छता के बारे में अवगत कराया ।
और उस स्थान को हमेशा स्वच्छ रखने का आग्रह किया ।
तत्पश्चात स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रांगण की साफ सफाई की गई तथा विभिन्न भाषण ,वाद – विवाद प्रतियोगिता, महेन्दी प्रतियोगिता, गीत, भाषण, चुटकुलों के माध्यम से आज के कार्यक्रम को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया ।।

स्कूल के अध्यक्ष महोदय के द्वारा बताया गया कि जीवन में कितना संघर्ष है जीवन में कितने नींद लेनी चाहिए कितना मेहनत करना चाहिए तब कैसे हम आगे बढ़ेंगे आदि अनेक चीजों के बारे में बताया गया।

स्कूल के प्राचार्य सर के द्वारा बच्चों को अनुशासित रहने समय पर हर कार्य को करने और उनके आज के कार्यक्रम का प्रशंसा किया गया कि कैसे बच्चों ने अनेक जगहों पर जाकर उन जगहों का कायाकल्प बदल दिया कितना सुन्दरता से काम किया ,कितना मेहनत किया उनको इतनी गर्मी में धूप का भी कोई ध्यान नहीं रहा और फिर भी सब भूलकर उत्साह से हर कार्य को बहुत अच्छे ढंग से उन्होंने किया इन सब के माध्यम से उन्होंने बच्चों का प्रशंसा किया ,
स्कूल के संचालक सर के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई और बच्चों को बताया कि अपने आसपास हमेशा साफ सफाई रखना ” स्वच्छ बुद्धि से ही भविष्य का निर्माण होता है इस शब्दों के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया गया ।

इस कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष महोदय श्री तुलाराम साहू ,स्कूल के संचालक कमलेश कुमार साहू , स्कूल के कार्यक्रम अधिकारी गोपाल प्रसाद साहू ,स्कूल के प्राचार्य सौदागर कौर , स्कूल के उप प्राचार्य विद्याधर चौहान ,अन्य शिक्षक में अंजुमन तान्डी सर, विद्याधर चौहान सर, ईश्वर आदित्य सर, आयुषी शर्मा मैम, कार्यक्रम में शामिल रहे ।
बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम को मनाया गया ।।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss