Raigarh News
अनुविभागीय अधिकारी (रा) सारंगढ ने सर्व समिति प्रबंधक अनुविभाग सारंगढ़ को वास्तविक किसानों के टोकन काटने जारी किया आदेश
अनुविभागीय अधिकारी (रा) सारंगढ ने
सर्व समिति प्रबंधक अनुविभाग सारंगढ़ को टोकन काटने जारी किया आदेश
सारंगढ एसडीएम सांरगढ वर्षा बंसल ने वास्तविक कृषकों के धान टोकन काटने के निर्देश सारंगढ़ अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले सहकारी समितियों को जारी किया है जिसमें भौतिक सत्यापन के पश्चात किसानों का टोकन काटा जाए। किसानो के टोकन काटने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) सारंगढ़ के पास अनुमति हेतु नही भेजा जाए।सर्व समिति प्रबंधक भौतिक सत्यापन के पश्चात वास्तविक रकबों की खरीदी करने हेतु टोकन काटना सुनिश्चित करें।

