Raigarh News

रेत लोड हाईवा ने रौंदा, बाइक सवार की मौत

रायगढ़। सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। रेत लोड हाईवा के चालक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे मौके पर उसकी जान चले गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ की ओर से बाइक पर सवार होकर युवक धनागर की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही रेत लोड हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे हाईवा के चक्का के नीचे आने से युवक की मौत हो गई और हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जहां मृतक की पहचान डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकराभांठा का रहने वाला गुलशन बंजारे 28 साल के रूप में हुआ, जो रायगढ़ से काम कर वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान वह हाईवा वाहन की चपेट में आ गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण व मृतक के परिजनों ने गुरूवार को धनागर रोड पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों वाहनों के पहिए थम गए।
–समाचार
भटगांव प्रायमरी स्कूल दूसरी कक्षा के छात्र,के साथ प्रधान पाठक ने किया मारपीट डंडे से सर फोड़ा
सारंगढ़। नगर पंचायत भटगांव के शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर “द” में प्रधान पाठक द्वारा एक बच्चें के सिर को डंडे से मारकर लहू-लुहान करने का मामला सामने आया है । जहां घटना में बच्चा का सिर फट गया और यूनिफॉर्म खून से भीग गया। घटना के पश्चात परिजनों में आक्रोश है।
कुछ जनप्रतिनिधि और पड़ोसियों के साथ स्कूल पहुँचे और घटना की जानकारी ली। बच्चें के साथ डंडे से मारने का विरोध किया। साथ ही मौके पर पहुँचे मीडिया टीम को उन्होंने बताया कि उनके बेटे के सिर को लकड़ी के बने बिटनुमा डंडे से शिक्षक मारकर लहू-लुहान कर दिया। वहीं दूसरी ओर संबधित प्रधान पाठक ने भी मीडिया को बताया कि बच्चें के साथ उन्होंने डंडे से पिटाई तो की है लेकिन उनके सिर पर चोंट डंडे से नही लगी है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button