Raigarh News

कैट के प्रदेश कार्यालय रायपुर में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

कैट के प्रदेश कार्यालय रायपुर में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
रायपुर।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यालय रायपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट श्री अमर परवानी एवं रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कैट पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
सम्मानित किए गए पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष श्री रतन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, सलाहकार श्री रामेश्वर बारीक एवं सदस्य श्री भवानी ईजारदार शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों के संगठन के प्रति योगदान एवं व्यापारिक हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रतन शर्मा ने संगठन की जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैट के वाइस प्रेसिडेंट श्री अमर परवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कैट द्वारा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों, नीतिगत सुझावों, व्यापार संरक्षण, छोटे व मध्यम व्यापारियों की समस्याओं तथा सरकार के साथ संवाद की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button