Raigarh News

डिक्की छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न,

 

डिक्की छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न, वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 20,000 नए उद्यमी तैयार करने का लिया गया संकल्प

रायपुर, 15 जुलाई 2026।
आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को स्काई लाउंज एंड रेस्टोरेंट, वीआईपी रोड, रायपुर में डिक्की (DICCI) छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, रणनीति एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आगामी उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रमों के लिए जशपुर, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा एवं जगदलपुर सहित राज्य के विभिन्न आदिवासी बाहुल्य जिलों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग व्यापार की स्थापना के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए डिक्की छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष  अभिनव सत्यवंशी ने वर्ष 2026-27 में 20,000 नए उद्यमी तैयार करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य शासन, उद्योग जगत एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से पांचों संभाग के जनपद पंचायतों तक पहुंचकर पूरा किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उद्यमिता विकास कार्यक्रमों में नए युग के व्यापार व्यवसाय की जरूरतों और अवसरों से समाज के व्यापारियों उद्यमियों को अवगत कराया जाएगा

साथ ही, नवोदित एवं ऊर्जावान भावी उद्यमियों को आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आधुनिक व्यावसायिक कौशल, नवाचार एवं नेतृत्व विकास से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।

चैम्बर के सदस्यों ने जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलके अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराने की मंशा जाहिर की
बैठक में *अध्यक्ष  अभिनव सत्यवंशी, उपाध्यक्ष  नरेश कुमार बंजारे,  देवानंद गेंदले,  आशीष पुरेना,  जीवन रात्रे,  अनिकेत टंडन,  मनीष रामटेके,  अंकेश बंजारे,  किशोर सिदार,  शिवप्रसाद अत्री,  कौशल बंजारे,  ओंकार सोनवानी,  विनय पैंकरा,  हुकूम सिंह, डॉ. रोहित चंद्रवंशी,  शैलेश सिंह,  वैभव साय सहित डिक्की छत्तीसगढ़ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।*

 

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button