Raigarh News

बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार, मौके पर मौत

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरीमाल में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। मेन रोड पर हुए भीषण सडक़ हादसे में 16 वर्षीय बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे नुराज राठिया (16 वर्ष) मोटरसाइकिल क्रमांक ब्ळ-13 श्र-3324 चलाते हुए चौधरी दुकान के पास मेन रोड पर पहुंचा। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया। युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों के बताये अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर लोगों कि भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना कि जानकारी घरघोड़ा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button