पीएम स्वनिधि योजना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है– संजय पाण्डेय
पीएम स्वनिधि योजना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है– संजय पाण्डेय
सारंगढ़ = प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आर्थिक संसाधनों से जूझते परिवारों और स्व रोजगार से जुड़े छोटे छोटे व्यवसायियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने एक महत्वपूर्ण योजना है।यह योजना न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा देता है अपितु गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का बेहतर और सशक्त माध्यम है।उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने जिला मुख्यालय में मंडी परिसर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना समाज के कमजोर,मध्यम वर्गीय परिवारों तथा छोटे छोटे व्यवसायियों के लिए वरदान है। इस योजना के अंतर्गत छोटे छोटे व्यवसायियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वेअपने व्यवसाय व्यापार का विस्तार कर आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बन सके।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है। पीएम स्वनिधि योजना सरकार की इसी सकारात्मक सोच का परिणाम है,जिससे हजारों लाभार्थी इस योजना का लाभ लेकर अपने अपने परिवारों की आजीविका को सुदृढ़ और बेहतर बना रहे हैं।
आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल,प्रवक्ता भुवन लाल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू,अनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल,अजा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे,सतीश शर्मा और विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं भारी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
