Raigarh News

सेजेस सारंगढ में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव,कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष रहे अतिथि

सेजेस सारंगढ में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव,कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष रहे अतिथि

सारंगढ़ आज जिला मुख्यालय के प्रमुख शासकीय विद्यालय स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय के मुख्यातिथ्य में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से किया गया तथा नव प्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर व किताबें प्रदान करते हुए उनका स्वागत किया गया इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि एक विद्यालय में छात्र छात्राओं की केवल पढ़ाई ही नहीं होती वरन उसके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का भी विकास  होता है इसी कारण मैं छात्र छात्राओं व शिक्षकों से भी आग्रह करता हूं कि वे एक दूसरे से समन्वय बनाकर अपना व विद्यालय व नगर का नाम रोशन करें वहीं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि विद्यार्थी जीवन तनाव संयम कठिन परिश्रम लगन का मिला जिला रूप है जिसमें पढ़ाई के तनाव को लगन धैर्य व कठिन परिश्रम व नियमित दिनचर्या से जीता जाता है इसी कारण मेरा सभी छात्र छात्राओं से आग्रह है कि वे नियमित दिनचर्या अपनाते हुए पूरे लगन से मेहनत करें तो आप में से कोई कलेक्टर कोई डाक्टर इंजीनियर या जन नेता बनेंगे।वहीं आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य एल पी पटेल ने कहा कि हम शिक्षकगण पूर्ण समर्पित ढंग से अध्यापन का कार्य करेंगे व छात्र व पालकों के सहयोग से अवश्य ही शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में शाला विकास समिति के राजेश केशरवानी पवन देवांगन दीपक थवाईत निर्मला जायसवाल डीएमसी नरेश चौहान शिक्षकगण भरत देवांगन चंद्रशेखर पटेल बजरंग आदित्य सहित अन्य कई शिक्षकों की उपस्थिति रही ।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button