spot_img

Latest Posts

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलो लाहन जब्त

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। तमनार और चक्रधर नगर क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जंगल में मिली शराब के मामले में संबंधित आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम तमनार में छापेमारी की। यहां बनमती बाई उरांव के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और वैधानिक कार्रवाई की।

इससे पहले 31 अक्टूबर को आबकारी उप निरीक्षक अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम रेगड़ा के जंगल में छापामार कार्रवाई की थी। यहां लावारिस हालत में 195 लीटर महुआ शराब और 440 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत 61 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में लावारिस प्रकरण दर्ज कर शराब और लाहन से जुड़े आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम होटल, ढाबों और मदिरा दुकानों का भी नियमित निरीक्षण कर रही है।

प्रभारी सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को नियमित जांच करने और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss