स्वास्थ्य एवं स्वच्छता स्थायी समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न, जिले के स्वास्थ्य कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, जिले के स्वास्थ्य कार्यों की हुई समीक्षा
जिला पंचायत में दिनांक 17 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, निर्माण कार्यों, योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिला अस्पताल निर्माण की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी, विभिन्न रोगों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम दवा भंडारण, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सहित कुल 13 बिंदुओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया।
बैठक में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति ने सर्वसम्मति से स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति श्रीमती सुशीला साहू ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत कृषि सभापति डॉ अभिलाषा नायक, जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल जांगड़े तथा जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
