Raigarh News

*खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील

*खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील*

*266 रुपये की यूरिया 800 रुपये में बेचने का मामला*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 मई 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक ने ग्राम दुमुहानी स्थित मेला राम कृषि केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई किया। जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित शासकीय दर पर ही खाद खरीदने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तत्काल देने की अपील किया है।

निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक मेलाराम बंजारे द्वारा शासकीय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी यूरिया खाद को किसानों को 800 रुपये में अवैध रूप से बेच रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम प्रफुल रजक ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए मेलाराम कृषि केंद्र को सील किया। इस कार्य में कृषि विभाग की बिलाईगढ़ टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर दुकान को सील कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में बिलाईगढ़ कृषि विभाग के कृष्ण कुमार साहू एसएडीओ एवं प्रकाश थवाईत बीटीएम शामिल थे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button