spot_img

Latest Posts

खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को होगा जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव

 

खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को होगा जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव

शाम 4 बजे से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम; सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा, मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित,जनप्रतिनिधियों को किया गया आमंत्रित

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कलेक्टर  पद्मिनी भोई साहू ने जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और नागरिकों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद  राधेश्याम राठिया होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री  टंकराम वर्मा और वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री  ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे।
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद  कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक  उत्तरी गणपत जांगड़े और बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे भी समारोह में उपस्थित रहेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय भूषण पाण्डेय और सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष  सोनी अजय बंजारे सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, सरपंच, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों को भी आमंत्रित किया गया है।
समारोह में छत्तीसगढ़ की कला और सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से राज्योत्सव समारोह में सहभागी बनने की अपील की है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss