राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 का जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम संपन्न* *सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत पी एम श्री सेजेस सारंगढ़ में जिला स्तरीय लघु शोध परियोजना प्रस्तुतिकरण सम्पन्न
*राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 का जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम संपन्न*
*सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत पी एम श्री सेजेस सारंगढ़ में जिला स्तरीय लघु शोध परियोजना प्रस्तुतिकरण सम्पन्न
*
*सारंगढ़/ दिनांक 24/10/2026एवं 26/10/2026* को पी एम श्री सेजेस सारंगढ़ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद छत्तीसगढ़ के संयोजन एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, भारत सरकार के दिशानिर्देश पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 के अंतर्गत मुख्य कथानक “सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार” तथा इसके पांच उप-कथानकों पर जिले के बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रोजेक्ट निर्माण किया गया था।
इस कार्यक्रम में संपूर्ण जिले से लगभग 135 बाल वैज्ञानिक प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया। निर्णायक मण्डल द्वारा बाल वैज्ञानिकों का बारीकी से निरीक्षण एवम अवलोकन करके श्रेष्ठतम अंक प्राप्त करने वाले पांच बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण रायपुर के लिए चयनित किया गया। जिला समन्वयक श्री भरत लाल देवांगन ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
परिणाम कुछ इस प्रकार रहे।
*परिणाम:*
– जूनियर वर्ग
प्रथम- वेदराज जाटवर hss परसाडीह
द्वितीय- अंकिता यादव m/s सेंदुरस
सीनियर वर्ग
प्रथम- पूनम बंजारे ghss बिलाईगढ़
द्वितीय- अभय मल्होत्रा ghss गोडम
तृतीय- नीलध्वज सोनी ghss हरदी।
इन पांचों विद्यार्थियों का चयन 20 एवं 21 नवंबर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण हेतु किया गया है।
इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक संचालक श्री आर.पी. जांगड़े, वरिष्ठ व्याख्याता श्री मनोज कुमार जांगड़े, जिला अकादमिक समन्वयक श्री बजरंग आदित्य , रिसोर्स टीचर श्री राजेश देवांगन,एवं महाविद्यालय सारंगढ़ और बिलाईगढ़ से निर्णायक के रूप में सहायक प्राध्यापक श्री लोकेश पटेल, श्री मुकेश कुमार, श्री उमाशंकर भारद्वाज एवम श्री महेश्वर दास वैष्णव, उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई ।विभिन्न विकासखंडों से आए हुए गाइड शिक्षकों ने भी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पं लो प्र पा महाविद्यालय सारंगढ़ के प्राचार्य ने बाल वैज्ञानिक को प्रोत्साहित करते हुए वैज्ञानिक सोच एवं लघु शोध कार्य के महत्व को विस्तार से समझाया एवम भविष्य में होने वाले ऐसे स्पर्धाओं में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।।
