भगवान माखन नहीं गोपियों के मन को चुराते थे ,भगवान को भोग लगाते व पूजा करते समय घण्टी अवश्य बजाना चाहिए इससे वेदों को पढने का फल मिलता है :–पं गिरधारी लाल तिवारी
सारंगढ़ विगत कुछ दिनों से फुलझरिया पारा में उपाध्याय परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक पंजाब गिरधारी लाल तिवारी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा वाचक किया जा रहा है जिसमें आज की कथा में पण्डित जी ने बताया कि भगवान कभी भी अकेले माखन नहीं खाते थे हमेशा मित्रों के साथ व कई जीव जन्तुओं को भी खिलाते थे तथा वे माखन नहीं वरन गोपियों के मन को चुराते थे ।वहीं पण्डित जी ने घण्टी व भगवान श्री कृष्ण के संवाद के बारे में बताया कि जब बाकी ग्वाल बाल माखन खा रहे थे तो घर में लगी घण्टी नहीं बजी परंतु जब भगवान माखन खाने लगे तो घण्टी बजने लगी तो भगवान ने कहा कि तेरे को अभी ही बजना था री घण्टी,बाकी लोग खा रहे थे तो क्यों नहीं बजी तो घण्टी ने कहा बाकी को मैं नहीं जानता पर आप तो भगवान हैं आप खाएं तो मैं तो कैसे ना बजूं।
