Raigarh News

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन सारंगढ ने मनाया डॉ अम्बेडकर जयंती

 

सारंगढ छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला सारंगढ़ की पूरी टीम की ओर से आज दिनांक 14 अप्रैल दिन मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर जिला सारंगढ़ में डॉ. अंबेडकर चौक में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया साथ ही साथ वहां पर प्रसाद वितरण कर आमजनों को अंबेडकर जी के विचारधारा से लोगों को अवगत कराया

प्रदेश सह सचिव हेमंती भारती ने बताया कि बाबा साहेब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और कहा — “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।”
डॉ. आम्बेडकर जी ने हमें केवल संविधान ही नहीं दिया, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों से भरा एक सशक्त राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी दिखाया और एक ऐसे भारत की कल्पना की, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिले आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सह सचिव हेमंती भारती,जिला प्रभारी बद्रीश सुखदेवे,जिला अध्यक्ष पाणिमा निराला,कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमेश्वरी बंजारे,विधिक सलाहकार भरत चंद्रा,रबिता भारद्वाज,गायत्रीश्रीवास एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button