नगर भाजपा मण्डल ने वार्ड नं3 में मनाया डॉ अम्बेडकर जयंती
सारंगढ
भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर आज सारंगढ़ भाजपा मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 03 टेंगनापाली में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इससे पूर्व जैत खंभ पर पूजन व श्रीफल मिष्ठान भेंट कर पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा जी को स्मरण किया गया उपस्थित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वीरेंद्र निराला ने बाबा साहेब अंबेडकर को देश का गौरव बताते हुए उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने का आह्वान किया वही जयप्रकाश बानी ने अंबेडकर जी के जीवनी के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक बताया
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में वीरेन्द्र निराला, सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी, महामंत्री द्वय रमेश तिवारी राजा गुप्ता वरिष्ठ नेता जीवन रात्रे मंडल उपाध्यक्ष किशन गुप्ता कोषाध्यक्ष अजय देवांगन कार्यालय मंत्री लोकेश साहू, सूरज, महिला मोर्चा अध्यक्ष रविता भारद्वाज बूथ अध्यक्ष जीतलाल रात्रे, करमलाल रात्रे, महिला मोर्चा से रेवती रात्रे, श्रीमती भारती, श्यामाबाई, शशि, सविता, मनीषा सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें
