सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ओडिशा हाईवे पर ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब पीकर वाहन चलाते मिले 5 भारी वाहन चालक
धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत न्यायालय में पेश, प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार का अर्थदंड
नशे में वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी, दुर्घटनाओं की रोकथाम रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित रूप से ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को गोगा राइस मिल के पास सारंगढ़ रोड ओडिशा हाईवे पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें भारी वाहन चालकों की जांच के दौरान पांच चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए।
यातायात पुलिस द्वारा सभी चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर सोमवार 22 जून को न्यायिक मजिस्ट्रेट रायगढ़ के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सभी पांच वाहन चालकों को 10,000-10,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया।
उल्लेखनीय है कि धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शराब अथवा नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन चलाने पर पहली बार अपराध सिद्ध होने पर छह माह तक का कारावास अथवा 10,000 तक का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है। तीन वर्ष के भीतर पुनरावृत्ति होने पर दो वर्ष तक का कारावास अथवा 15,000 तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या निरस्त किया जा सकता है तथा दुर्घटना की स्थिति में भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
–समाचार
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजयुमो ने किया फल वितरण
रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा, घरघोड़ा द्वारा आज 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज सुबह 10:00 बजे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम डॉ. मुखर्जी जी के छायाचित्र पर हॉस्पिटल में भर्ती 40 से अधिक मरीजों को फल वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष भोलू उराँव ने कहा कि ऋ”डॉ. मुखर्जी जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान हम सबके लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ने भाजयुमो की इस पहल की सराहना की। फल वितरण के दौरान हॉस्पिटल स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भोलू उराँव महामंत्री शशि भूषण सिंह ठाकुर ,राजकिशोर साहू, निर्मल चौहान, जनेश्वर मिश्र ,हंसराज गुप्ता ,रंजीत कनोजिया ,नितिन गोयल ,टिंकू स्वर्णकार,नमन राठिया,अनुराधा पैंकरा ,राजकुमारी डनसेना ,संगीता मेहर ,सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
