CG NewsCrime NewsRaigarh Newsरायगढ़

Raigarh News : 180 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कांटाहरदी और जोरापाली गांव में पुलिस की रेड

ऑपरेशन आघात : आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया रिमांड पर

 

रायगढ़ । पुलिस के “ऑपरेशन आघात” अभियान के तहत कल शाम कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर दो बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम जोरापाली और कांटाहरदी में अलग-अलग दबिश देकर अवैध महुआ शराब के दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 180 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये है, जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कल शाम अवैध शराब की सूचना पर डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह द्वारा विशेष टीम गठित कर शराब रेड कार्रवाई के लिए टीम को रवाना किया गया । पुलिस को ग्राम कांटाहरदी निवासी खगेश्वर पटेल उर्फ मुन्ना द्वारा अपने मकान के पीछे गली में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार करने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेत की ओर भाग निकले, वहीं मौके पर एक व्यक्ति जरीकेन एवं प्लास्टिक बोरी में भरी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी खगेश्वर पटेल उर्फ मुन्ना, पिता खेलकुमार पटेल, उम्र 42 वर्ष, निवासी कांटाहरदी के कब्जे से कुल 120 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये है, बरामद की गई। आरोपी ने शराब बिक्री के उद्देश्य से रखना स्वीकार किया।

इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जोरापाली चौक के पास एक व्यक्ति झाड़ियों में महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही शिव सारथी, पिता मंदिर सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसरौट, थाना कोतरारोड़ को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20-20 लीटर क्षमता की पन्नियों में भरी कुल 60 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब 6000 बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एडिशनल एसप अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा डीएसपी  उन्नति ठाकुर के सुपरविजन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, एएसआई मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल तथा आरक्षक दिनेश गोंड, विजय कुशवाहा, लक्ष्मी पटेल, राजेश खाण्डे, चुड़ामणी गुप्ता, मनोज यादव एवं बंशी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button