एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दबाया बटन काटा रिबन व गायों को खिलाया चारा
रायगढ़। वर्तमान में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से न केवल इंसान, बल्कि बेजुबान पशु भी बेहाल हैं ऐसे में पशुधन की रक्षा और जीव दया की भावना को सर्वोपरि मानते हुए मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ ने एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय कदम उठाया है।
स्थानीय गौशाला में रह रही गायों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए एक आधुनिक फॉगर (मिस्ट) सिस्टम स्थापित किया जिसका उद्घाटन रायगढ़ के एस एस पी शशि मोहन सिंह ने रिबन काट कर किया ओर बटन दबाकर गायों पर ठंडे पानी की फुहारों की बरसात की तथा गायों को अपने हाथों से हरा चारा एवं गुड़ खिलाया उन्होंने समिति के सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौ वंश की सेवा हमारी सांस्कृतिक एवं वैदिक परंपरा रही है इस भीषण गर्मी में जहाँ इंसान बेहाल हैं, वहीं बोल न पाने वाले इन बेजुबान पशुओं की सुध लेना सबसे बड़ा पुण्य का काम है मारवाड़ी महिला समिति ने गौशाला में फॉगर सिस्टम लगा कर जीव दया का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है महिला समिति के सदस्यों का बिना किसी से दान लिए खुद की बचत से गौ सेवा का यह कार्य अनुकरणीय एवं सराहनीय प्रयास है यदि इसी प्रकार देश के हर शहर में लोग बढ़ चढक़र समाज सेवा का पुनीत कार्य करे तो देश के लोगों में आपसी सामंजस्य एवं सहयोग का बृहद मजबूत रिश्ता बन सकता है।
फॉगर सिस्टम से लू से होगी रक्षा
उन्होंने रायगढ़ की संस्कारधानी एवं दानवीर परम्परा की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग उदारता एवं समाज सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं जो इस शहर की विशेष पहचान रही है अन्य सामाजिक संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए इसके पहले मच की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने दुप्पटा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर एस एस पी शशि मोहन सिंह का स्वागत किया और महिला सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर उनकी अगवानी की दीप्ति गुप्ता ने इस आयोजन के संबंध में बताया कि समिति की सभी सदस्यों ने यह तय किया कि इंसानो की सेवा हर कोई करता है हमें बेजुबान पशुओं को राहत पहुंचाने के लिए काम करना चाहिए इस सोच के साथ समिति की सदस्यों ने आपसी सहयोग से गौशाला में गायों को भीषण गर्मी एवं लू से बचाने के लिए फॉगर सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया जो गौशाला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा दी गई अनुमति से आज पूर्ण हो रहा है जिसका उद्घाटन रायगढ़ के सिंघम एस एस पी शशि मोहन सिंह जी के द्वारा किया गया है मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ ने इस अवसर पर एक मोमेंटो भेट कर एस एस पी शशि मोहन सिंह के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

