spot_img

Latest Posts

सेवा सेतु शिविर में पीएम आवास हितग्राहियों को मिले प्रमाण पत्र, प्रतीकात्मक चाबी

रायगढ़। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को गोशालापारा सामुदायिक भवन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनी गईं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया गया।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के तहत स्वीकृत हितग्राहियों को महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति एवं अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरित किए। हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी भी प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विषेकेशन भोई, संतोषी निषाद, कृष्णचन्द्र गुप्ता, कमलनारायण, सुभाष, रामलाल चौहान, अनिल सारथी, पंचराम, इस्टालिश टोप्पो और निखिल सिंह को लाभ मिला।

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और पात्र हितग्राहियों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।

शिविर में निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं को दर्ज कर उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, पार्षद नवाब खान, वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद शोभा देवांगन सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss