Raigarh News

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया स्वामित्व अधिकार अभिलेख का वितरण

*राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया स्वामित्व अधिकार अभिलेख का वितरण*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2026/ राजस्व व आपदा प्रबंधन, पुनर्वास मंत्री सह सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सोमवार संध्या को मंडी प्रांगण सारंगढ़ में स्वामित्व योजनांतर्गत अधिकार अभिलेख का वितरण नागरिकों को किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि, अब तक राज्य में स्वामित्व योजना से 4 लाख अधिकार अभिलेख का वितरण किया जा चुका है, जबकि 10 लाख का लक्ष्य रखा गया है, जिसे आगामी वर्ष में पूरा कर लिया जायेगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिले में 15 हजार का स्वामित्व कार्ड बन चुका है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि, सीएम साय ने पदभार ग्रहण करते ही 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से राज्य में पढ़ाई हो रही है। पीएम आवास, महतारी वंदन जैसे योजनाओं की बात करें तो इसके संचालन में करोड़ों की लागत आता है, लेकिन विकास में कोई बाधा नहीं है। हमारी सरकारी सबका साथ सबका विकास की थीम पर काम कर रही है। आज बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। हमारे मुख्यमंत्री साय वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाएंगे। विकसित भारत 2047 विजन को पूरा करेंगे। हमारी सरकार समाज का उत्थान करने वाले संत, समाज सुधारकों के विचार पर कार्य कर रही है। आप सभी स्वामित्व कार्ड को सम्हाल कर रखें।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि स्वामित्व कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे पूरा करने में जिले के राजस्व टीम ने घर का सर्वें किया है। उनका कार्य सराहनीय है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल, सुभाष जालान, जगन्नाथ केशरवानी, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित थे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button