spot_img

Latest Posts

देश के आम बजट को लेकर  भाजपा में खुशी की लहर : भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न, आतिशबाजी व मिठाई वितरण

रायगढ़। आज 2026-27 के बजट के प्रस्तुत होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। बजट को जनहितैषी एवं विकासोन्मुखी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास केड़िया ने कहा कि यह बजट आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाए गए हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है और यह बजट उसी सोच का परिणाम है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर जीवर्धन चौहान जी,जिला मंत्री पवन शर्मा जी,जिला मंत्री पावन अग्रवाल जी,असलम हुसैन,ललित यादव,मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष शैलेश माली,जिला सोशल मीडिया आईटी सेल प्रभारी अंशु टुटेजा,मितेश शर्मा,दिलराज,चिंटू साबरी,बबूलाल अग्रवाल,शशिभूषण चौहान,उजागर चौहान,ज्योति यादव,लक्ष्मी विश्वास,अन्नू सारथी,साहिल मनियार ,कमल केसरवानी एवं कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और सरकार के प्रति विश्वास जताया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss