spot_img

Latest Posts

वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना सेवा का महत्वपूर्ण संकल्प- : संजय भूषण पांडेय

वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना सेवा का महत्वपूर्ण संकल्प-
: संजय भूषण पांडेय

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदी हायर सेकेंडरी स्कूल में वरिष्ठ नागरिकों हेतु डिजिटल साक्षरता एवं वरिष्ठ नागरिक सहायता-साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सेवाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें तकनीक के प्रति जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय रहे। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल तकनीक हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। बैंकिंग, पेंशन, स्वास्थ्य एवं विभिन्न शासकीय सेवाओं सहित अनेक सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुविधाओं का सहज एवं सुरक्षित उपयोग सिखाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह अभियान देश और समाज के प्रति सेवा भाव को मजबूत करने का अवसर है। हम सभी अपनी क्षमता के अनुसार इसमें योगदान दें और सामूहिक प्रयासों से भारत को विकास, समृद्धि एवं विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सेवाओं के उपयोग के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, OTP, बैंक संबंधी जानकारी एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा जी ने
अपने उद्बोधन में साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखना बेहद आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी संदिग्ध कॉल या संदेश के प्रति सावधानी बरतें।

कार्यक्रम में  ज्योति पटेल,  भुवन मिश्रा , प्राचार्य श्रीमती विभावरी सिंह ठाकुर, समाज कल्याण विभाग से तिवारी एवं अखनवर्मा जी, सरपंच ,एसडीओपी दीवान, पुलिस विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा ग्राम के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने तथा सेवा एवं जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss