Breaking News

6 दिनों में 217 फरार वारंटी गिरफ्तार

56 स्थायी वारंट व 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली
रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक माह चलाए जाने वाले विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 जून से 20 जून तक चलाए गए अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से कुल 217 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें 56 स्थायी वारंट एवं 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई है।
जूटमिल थाना रहा अव्वल, छाल दूसरे स्थान पर
अभियान के दौरान थाना जूटमिल की टीम ने सर्वाधिक 31 वारंटों की तामिली करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूटमिल पुलिस द्वारा 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंटों का निष्पादन किया गया। इसी प्रकार थाना छाल की टीम ने कुल 25 वारंटों की तामिली कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 7 स्थायी वारंट शामिल हैं।
अन्य थाना क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई
अभियान के दौरान थाना धरमजयगढ़ द्वारा 15 गिरफ्तारी वारंट, थाना लैलूंगा एवं थाना खरसिया द्वारा 14-14, थाना कोतवाली एवं भूपदेवपुर द्वारा 11-11, थाना चक्रधरनगर एवं कोतरारोड़ द्वारा 10-10, चौकी खरसिया द्वारा 9, थाना पूंजीपथरा एवं तमनार द्वारा 8-8, थाना कापू द्वारा 6, थाना घरघोड़ा द्वारा 5 तथा थाना पुसौर द्वारा 4 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।
वहीं स्थायी वारंटों के निष्पादन में थाना चक्रधरनगर द्वारा 7, थाना कोतवाली द्वारा 6, थाना घरघोड़ा, कापू एवं तमनार द्वारा 3-3 तथा थाना धरमजयगढ़, भूपदेवपुर एवं पुसौर द्वारा 2-2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button