Raigarh News

4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा व टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त

तमनार चौक पर नाकेबंदी कर पूंजीपथरा पुलिस ने वाहनों को अवैध कबाड़ परिवहन करते पकड़ा
वाहन चालकों के पास नहीं मिले कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी के माल की खरीदी-बिक्री और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमनार चौक पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ लोड चार वाहनों को पकड़ा है। कार्रवाई में कुल 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 23 हजार 800 रुपये है। साथ ही चारों वाहनों समेत कुल 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
मामले में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 09 मई को तमनार चौक पर सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ सामग्री लोड मिली। क्रमवार कार्रवाई इस प्रकार रही।
ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमआर 2867 को रोककर जांच की गई, जिसे चालक पुरूषोत्तम यादव चला रहा था। वाहन में करीब 03 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ लोड मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 88 हजार 800 रुपये है। माजदा छ: चक्का वाहन क्रमांक सीजी 14 एमडी 7161 को चालक दीपक राम मांझी चला रहा था। वाहन में करीब 04 टन कबाड़ लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। माजदा वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 7747 की जांच में चालक पुनवा राम नौरंग मिला, जिसके वाहन में करीब 03 टन लोहा एवं टीना कबाड़ पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है। 4. माजदा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीएम 6416 को चालक किशना सतनामी चला रहा था। वाहन में करीब 04 टन कबाड़ लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है।
चारों वाहन चालकों से कबाड़ परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी चालक संतोषप्रद जवाब अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी अथवा संदिग्ध संपत्ति होने के संदेह पर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में पृथक कार्रवाई करते हुए धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार किया गया साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाई की जा रही है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button