Raigarh News

कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने माधोपाली और नवरंगपुर में जनगणना और जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया प्रोत्साहित*महिलाओं को स्वगणना फॉर्म पूरा करने में किया गया सहयोग

*कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने माधोपाली और नवरंगपुर में जनगणना और जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया प्रोत्साहित*महिलाओं को स्वगणना फॉर्म पूरा करने में किया गया सहयोग*

*जादुई बॉक्स में बरसात का पानी को उडेल कर ग्रामीणों को दी जल संरक्षण की सीख*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2026/कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लाॅक के ग्राम नवरंगपुर और माधोपाली में पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में जनगणना और मोर गांव मोर पानी, मोर संगवारी महाभियान अंतर्गत 1 सोख्ता गडढा 1 संतान के नाम के तहत जल संरक्षण, मनरेगा से डबरी निर्माण कर जल को सुव्यवस्थित जल संग्रहण करने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, तहसीलदार एन के सिन्हा उपस्थित थे।

जनगणना के संबंध में कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने कहा कि जनगणना के प्रगणकों का प्रशिक्षण अंतिम छोर पर है। वे 1 मई से 30 मई तक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान आप सभी अपने घरों में रहें और प्रगणकों को वास्तविक जानकारी दें। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी नहीं दे। यह जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहेगा। सर्वर में डाटा सुरक्षित रहेगा। टैक्स, पुलिस या जांच में उपयोग नहीं किया जाएगा। कोई सही जानकारी देने में भ्रम पैदा करे, डराए, धमकाए तो ऐसे अफवाह से दूर रहें। जिस तरह से 1 निष्पक्ष वोट से आप एक होनहार उम्मीदवार को चुनते हैं उसी तरह देश का भविष्य जनगणना में दिए जानकारी के आधार पर देश के विकास में रणनीति तैयार होता है। इसलिए सभी नागरिक सही जानकारी प्रदान करें।

कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने कहा कि जनगणना को आसानी से मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटाॅप आदि में कोई भी भर सकता है। यह वेबसाईट (एसई डाॅट सेंसस डाॅट जीओव्ही डाॅट इन) पर स्वयं ‘‘स्वगणना’’ फार्म भर सकते हैं और जब प्रगणक आएं तो उसका जनरेट नंबर प्रगणक को उपलब्ध कराएं। इस दौरान कार्यक्रम में आये महिलाओं को स्वगणना फॉर्म उनको मोबाईल में भरने के लिए सहयोग किया गया।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे और सीईओ जिला पंचायत बर्मन ने जादुई बॉक्स में बरसात का पानी को उडेल कर ग्रामीणों को जल संरक्षण की सीख दी कि बरसात के पानी को सोख्ता गड्ढा से बचाया जा सकता है। कलेक्टर ने जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को शपथ दिलाया और सोख्ता गड्ढानिर्माण में अपना श्रमदान किया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button