*विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल 2026* मलेरिया से बचने रखें पर्याप्त सावधानियां– कलेक्टर
*विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल 2026* मलेरिया से बचने रखें पर्याप्त सावधानियां– कलेक्टर
सारंगढ़# कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया है हमारे जिले में वैसे तो मलेरिया के प्रकरण कुछ ही संख्या में दर्ज हुए है फिर भी जागरूकता होना चाहिए अगर हर नागरिक इसकी समझ बना ले एक मलेरिया के रोगी कैसे बनता है अन्यों को कैसे फैलाता है अच्छा रहेगा *मलेरिया कैसे होता है* मलेरिया एक परजीवी के कारण होता है जिसे प्लाज्मोडियम कहते है जो आज संक्रमित मच्छर के काटने से अन्य को होता है अर्थात मलेरिया को एक व्यक्ति से दूसरे में फैलाने का कार्य मच्छर करता है जो मादा अनाफिलिस होता है वैसे इस परजीवी का जीवन चक्र मनुष्य और मच्छर दोनों से होकर गुजरता है इस कारण मलेरिया मुक्ति के लिए हमारे पास दो अवसर होते है पहला जब मलेरिया के परजीवी मच्छर में होते है तब मच्छर को मार करके बचते है और दूसरा जब मलेरिया के परजीवी मनुष्य में होता है तब मनुष्य की बुखार आने की शिकायत होती है ऐसे स्थिति में खून की रक्त पट्टी बनाई जाती है या RD कीट से जांच करते है तब पता चलता है मलेरिया के परजीवी खून में मौजूद है इस स्थिति में उस मनुष्य को मलेरिया के परजीवी को मारने की दवाई खिलाई जाती है जिससे मलेरिया के परजीवी नष्ट होते है इस कारण प्रत्येक बुखार पीड़ित व्यक्ति की खून के नमूने लेकर जांच की जाती है *सोर्स* *मच्छर पनपने के स्थान* मलेरिया के मच्छर मुख्यतः स्वच्छ पानी में अपने अंडे देते है वह भी हल्का मंद गति से बहता हो तो बेहतर होता है इस कारण घर के आस पास कोई पुरानी टायर ,टूटे हुए मटके ,नारियल के कोटली ,टूटे बर्तन , जानवरों के खूर के निशान के गड्ढे में भरे हुए पानी ,कूलर आदि में जब साफ पानी जमा रहता है हवा की झोंका से हल्का बहाव आ दिखता हो मलेरिया के मच्छर को अंडे देने का एक बेहतरीन स्थान होता है जिसे सोर्स के रूप में जानते है मलेरिया के अंडे से प्यूपा से लार्वा और लार्वा से एडल्ट मच्छर बनता है आमतौर पर एक मच्छर अधिकतम 4 हफ्ते ही जिंदा रहता है जब एक मादा एनाफिलीज जो पहले से इसके सुंड में मलेरिया के परजीवी के स्पोरोजॉइट्स मौजूद रहता है और किसी नार्मल व्यक्ति को यह मच्छर काटता है तब परजीवी उसके खून में प्रवेश करता है और वह व्यक्ति मलेरिया पीड़ित होता है जिसे ठंड के साथ बुखार ,कंपकपी ,और पसीना के साथ बुखार उतरने की शिकायत होती है कभी बदन दर्द कभी सिर दर्द कभी बेहोशी आदि प्रकार के लक्षण देखे जाते है *बचाव के तरीके* मलेरिया के काटने से बचना हो तो शाम के समय फूल आस्तीन के कपड़े पहने ,ज्यादा रंगीन कपड़े न पहने ,ज्यादा तैलीय पदार्थ का सेवन न करे , शाम के समय घर के खिड़की दरवाजे बंद कर दे ,तथा संभव मच्छर भगाने के टिकिया, coil ,अगरबत्ती जलाए , ग्रामीण अंचल में नीम पत्ती के धुएं भी किए जा सकते है रात को सोते समय मच्छर दानी का उपयोग करना सबसे बेहतर तरीके है *सोर्स रिडक्शन* घर के आसपास पानी जमा न होने दे ,सप्ताह में एक दिन जला हुआ mobile ऑयल या मिट्टी तेल डालने से मच्छर के लार्वा मर जाते है घर के पास के पोखरों में लार्वभक्षी मछली भी पाली जा सकती है *प्रचार प्रसार* मलेरिया बीमारी के रोक थाम के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जागरूक करना जरूरी होता है जिससे वे स्वयं ही इनसे बचने के उपाय करेंगे *बुखार आने पर क्या करे* बुखार आने पर सबसे पहले रक्त पट्टी बनवा कर यह पुष्टि करे कि कही मलेरिया तो नहीं है आम जनता से अपील भी है आप मलेरिया नियंत्रण के इस कार्य में सहयोग करे ,घर के आस पास सफाई रखे ,घरों के पास पानी जमा न होने दे ,घरों के बाहर नालियों की भी नियमित सफाई व्यवस्था हो ,सप्ताह में एक दिन जला हुआ mobile ऑयल डाले ,अपने मच्छर दानी को भी दवा से उपचारित करवाए छोटे बच्चे एवं गर्भवती माताओं को विशेष सावधानी बरते
