जिला सारंगढ बिलाईगढ़ में ‘निक्षय निरामय’ 100 दिवसीय अभियान के साथ आयुष्मान कार्ड और NCD जांच के लिए लग रहे वृहत शिविर*
*जिला सारंगढ बिलाईगढ़ में ‘निक्षय निरामय’ 100 दिवसीय अभियान के साथ आयुष्मान कार्ड और NCD जांच के लिए लग रहे वृहत शिविर*
जिले को पूर्णतः स्वस्थ और क्षय (टीबी) मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कलेक्टर संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एफ. आर. निराला के मार्गदर्शन में जिले में ‘निक्षय निरामय 100 दिवसीय अभियान’ का द्वितीय चरण वृहत रूप में जारी है।
अब इस अभियान के तहत केवल टीबी जांच ही नहीं, बल्कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन और NCD (गैर-संचारी रोग) जैसे बीपी, शुगर की जांच को भी शामिल कर एक ‘कंबाइंड एक्शन प्लान’ तैयार किया गया है।
गाँव-गाँव पहुँच रही हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन
इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता आधुनिक ‘हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन’ का उपयोग है। इसके माध्यम से जिले के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों (High Risk Areas) में ग्राम स्तर पर ही ‘आयुष्मान आरोग्य शिविर’ आयोजित कर निःशुल्क एक्स-रे जांच की जा रही है। मितानिनों द्वारा घर-घर स्क्रीनिंग कर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है।
शिविरों में दी जा रही हैं ये सुविधाएँ:
*टीबी जांच:* संदिग्ध मरीजों का मौके पर ही डिजिटल एक्स-रे और बलगम जांच।
*आयुष्मान कार्ड पंजीयन:* छूटे हुए हितग्राहियों का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है ताकि उन्हें ₹5 लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके।
*NCD स्क्रीनिंग:* उच्च रक्तचाप (BP), मधुमेह (Diabetes) और अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच एवं परामर्श।
*पोषण सहायता:* निक्षय मित्रों के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण।
जारी हुआ 100 दिवसीय विस्तृत कार्ययोजना (रोस्टर)
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार, आगामी दिनों में विभिन्न विकासखंडों के गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बिलाईगढ़ ब्लॉक:
22.04.26- पुरगाव
23.04.26- छपोरा
24.04.26- सेमरडीह
25.04.26 मधईभाटा
27.04.26 गाड़ापाली
28.04.26- कोदवा
बरमकेला ब्लॉक:
29.04.26-राजपुर,
30.04.26-छैलफोरा,
02.05.26- बिजामाझा
04.05.26-पर्दियापाली
05.05.26- सेमीकोट
06.05.26 लिफ्टी
07.05.26 सल्हेहोना
08.05.26 नदीगांव
09.05.26 पोरथ
सारंगढ़ ब्लॉक:
20.04.26 महकमपुर
21.04.26 – सारंगढ उपजेल
11.05.26- बंजारी
12.05.26- गवालीनदिह
13.05.26 हरदी
14.05.26 कोतरी
15.05.26 रेगलमुंडा
16.05.26 साराडीह
प्रत्येक शिविर के लिए सेक्टर ऑफिसर और सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि गांव का एक भी पात्र व्यक्ति जांच और आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे।
CMHO की अपील
डॉ. एफ. आर. निराला (CMHO) ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य टीबी को जड़ से खत्म करने के साथ-साथ अंतिम छोर के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। बुजुर्गों, कुपोषित बच्चों और श्रमिकों की विशेष जांच की जा रही है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य शिविर में पहुँचकर अपनी जांच कराएं और आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं।”
