स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने की कवायद: ग्राम चिचोली में विशेष स्वास्थ्य शिविर संप
*स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने की कवायद: ग्राम चिचोली में विशेष स्वास्थ्य शिविर संप
न्न*
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन (Saturation) हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 अप्रैल 2026 को भटगाँव अंतर्गत ग्राम चिचोली में एक विशेष आयुष्मान कार्ड पंजीयन एव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ साथ ही ग्राम हेतु कार्ययोजना बनाई गई जिसमें ग्राम में ब्लड प्रेशर ,शुगर की बीमारियों की पहचान हो उन्हें नियमित दवाइयां मिले और हार्ट अटैक या स्ट्रोक्स की बीमारी से बचाया जा सके ग्राम के छोटे बच्चों जिनकी उम्र 6 माह से 5 वर्ष तक के उम्र के बच्चे है उन्हें आयरन सिरप दिया जा सके इसी तरह से सभी गर्भवती माताओं की पहचान कर उनकी जांच कर सके किसी प्रकार की जटिलता होने पर काउंसलिंग करके उनके किसी अच्छे अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराने की योजना बनाई जा सके महामारी नियंत्रण के लिए भी सेक्टर स्तर पर कार्ययोजना बनाई गई जिसमे संवेदनशील ,पहुंच विहीन गांव एवं बढ़ पीड़ित गांव की पहचान की गई।
*आयुष्मान कार्ड पंजीयन लक्ष्य के करीब,* निरीक्षण में मिली सराहना
शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि *ग्राम चिचोली के हितग्राही दोपहर में अपनी अपनी सब्जी की बाड़ियो में गए थे तो टीम द्वारा वही पहुच कर कार्य संपादित किया साथ ही कुछ हितग्राही जम्मू गए थे जिसमें से* *3 हितग्राहियो का फ़ोन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन* किया गया इस प्रकार लगभग कुल 94% हितग्राहियो का पूर्ण पंजीयन हो चुका है। शेष बचे हितग्राहियों को भी जल्द ही कवर करने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
शिविर की गुणवत्ता और प्रगति को परखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम चिचोली पहुँची। इस निरीक्षण दल में मुख्य रूप से शामिल थे:
डॉ एफ आर निराला :मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)
रोशन सचदेव: आयुष्मान भारत जिला समन्वयक
सेक्टर चिकित्सा अधिकारी
संबंधित सेक्टर के कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मी
प्रमुख कार्यक्रमों पर रहा फोकस
शिविर में न केवल आयुष्मान कार्ड बल्कि विभाग के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सैचुरेशन (पूर्णता) पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित न रहे।
”हमारा लक्ष्य है कि स्वास्थ्य विभाग की हर योजना का लाभ पात्र ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही मिले। 94% आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य पूर्ण होना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे जल्द ही 100% तक ले जाया जाएगा।”
— डॉ एफ आर निराला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)
इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य जाँच कराने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
