सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर द्वारा गार्डन में नियमित योग कक्षा का शुभारंभ
*सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर द्वारा गार्डन में नियमित योग कक्षा का शुभारंभ
*
सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर सारंगढ़ की एक और विशेष समर स्पेशल क्लास, लक्ष्मी गार्डन, रंजीत होटल के बगल वाली गली,टावर के पास बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के विशेष दिवस मे प्रारंभ की गई है| सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर की कुल 9 कक्षाएं जिले भर में संचालित हो रही है जो नेचुरल तरीके से आपको स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है| सेंटर की संचालिका व मुख्य योग शिक्षिका श्रीमती पद्मावती साहू द्वारा 4 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यह योग क्लास प्रारंभ की गई है आज उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महेंद्र अग्रवाल जी ( छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स जिला अध्यक्ष ) विशिष्ट अतिथि फूल सिंह चौहान , सुभाष पटेल आचार्य , फिरेश्वरी कमल सम्मिलित हुए| पुष्प लता अग्रवाल व प्रेमलता अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के अध्यक्षता की गई|कार्यक्रम का संचालन सुभाष पटेल आचार्य के द्वारा किया गया! यह योग कक्षा शहर के बीच एक खुले गार्डन में प्रतिदिन आयोजित की जाएगी जिससे अधिक से अधिक लोग प्रकृति के बीच योग का लाभ उठा सकें| इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना और नियमित योग के लिए प्रेरित करना है| अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना के बाद सभी अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात योग एक्सरसाइज किया गया| उक्त कार्यक्रम में बच्चे बुजुर्ग युवा सभी आयु वर्ग के साधक सम्मिलित हुए| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र अग्रवाल द्वारा योग के महत्व के बारे में हम सभी को प्रेरित किया गया| मुख्य योग शिक्षिका पद्मावती साहू के सुपुत्र कुलेश्वर साहू द्वारा विशेष कठिन योगासन का प्रदर्शन किया गया अन्य योग साधकों में प्रमोद कुमार चौहान राजू यादव , जोहित पटेल , परमानंद पटेल , मंजू पटेल , नीलम केजरीवाल , सरिता अग्रवाल, अल्पना केशरवानी, तनु केशरवानी ,निशा केशरवानी ,कुमारी साक्षी पटेल, कुमारी शिक्षा पटेल ,अविका केजरीवाल, आर्य अग्रवाल ,बिट्टू अग्रवाल ,नीलू सारथी, गिरीश साहनी सम्मिलित हुए
