CG NewsCrime NewsRaigarh Newsरायगढ़

“ऑपरेशन आघात” :  लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त

स्कूटी से गांजा परिवहन करते विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, 3 लाख का मशरूका बरामद

मुखबिर सूचना पर अटल चौक पाकरगांव में पुलिस ने घेराबंदी कर की 

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 मार्च 2026 को थाना लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी से गांजा परिवहन कर रहे विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक *ग्राम जमुना की ओर से टी.व्ही.एस स्कूटी क्रमांक ओ.डी. 31 पी 0646* में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम पाकरगांव की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव अपने स्टाफ के साथ तत्काल रवाना होकर ग्राम पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए गवाहों की उपस्थिति में स्कूटी की तलाशी लेने पर उसके सामने रखे प्लास्टिक पन्नी में गांजा मिला। पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि वह उड़ीसा के लेफरीपारा से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए ला रहा था।

बरामद मादक पदार्थ का वजन 5 किलो 100 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है। साथ ही घटना में प्रयुक्त टी.व्ही.एस स्कूटी (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) जब्त की गई। *कुल 3 लाख रुपये का मशरूका बरामद* किया गया है।

मामले में थाना लैलूंगा में *अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी  अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button