Raigarh News

मनपसार में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

मनपसार में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित
===================
सारंगढ़= छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के कुशल मार्गदर्शन में आमजनों की समस्याओं का उनके ही क्षेत्र में त्वरित निराकरण हो सके इसके लिए अलग अलग विकासखंडों के गांवों में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मनपसार में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।: जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने उपस्थित ग्रामीण जनों एवं अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की शिकायतें और समस्याओं का एक ही मंच पर त्वरित निराकरण करना जिससे सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक सुगमता और सरलता से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यह शिविर जिला प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने,शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने और ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को सुलभ बनाना होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि अधिकारी गण सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर साकार करने पूरी मनोयोग,पारदर्शिता, ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के साथ कार्य करें। उन्होंने जनता से भी आग्रह किया कि वे योजनाओं का लाभ लेने और योजनाओं की जानकारी लेने ऐसे शिविरों में अनिवार्य रूप से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने शिविर अंतर्गत विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों को अलग अलग योजना के तहत सामग्री और चेक वितरण किया। आज के इस शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी गण,स्थानीय जनप्रतिनिधि,कर्मचारी भरी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button