Raigarh News

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सड़क और आत्मानंद स्कूल भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया*जर्जर भवन को तोड़ने और पुराने भवन का मरम्मत कर लाइब्रेरी बनाने के निर्देश*

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सड़क और आत्मानंद स्कूल भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया*जर्जर भवन को तोड़ने और पुराने भवन का मरम्मत कर लाइब्रेरी बनाने के निर्देश*

*सरसीवा– सराईपाली रोड और सीसी सड़क निर्माण के गुणवत्ता का कलेक्टर ने की जांच*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पीएमश्री आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ के नवीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर के पास स्थित जर्जर भवन को डिसमेंटल करने तथा आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुराने भवन की मरम्मत कर उसे लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने के लिए जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश नोडल अधिकारी नरेश चौहान को दिए।

कलेक्टर ने ग्राम टाटा बिलासपुर में निर्माणाधीन लगभग 1 किलोमीटर लंबी सीसी रोड का निरीक्षण किया। साथ ही 16 किलोमीटर तक बन रही सरसीवा–सराईपाली रोड डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क के किनारे नाली निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button