Raigarh News

स्काई एलॉयज का नि:शुल्क स्वास्थ शिविर कल

रायगढ़। जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम टेमटेमा में स्थित स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 14 फरवरी को ग्राम सेंद्रीपाली मिलन चौक में आयोजित होगा।
कारखाना प्रबंधन ने बताया कि शिविर में कारखाना के डॉ. टेकलाल पटेल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण प्रधान (एम.बी.बी.एस, एफ आई एच) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चपले के जनरल प्रैक्टिशनर अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, दूसरी तरफ प्लांट प्रबंधन ने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button