Raigarh News

बाईक पेड से टकराई, हुई मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में एक दुखद सडक़ दुर्घटना सामने आई। जहां बकरा लेने गए युवक की बिजली खंभे से तेज रफ्तार बाइक टकराने के कारण मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कूड़ेकेला निवासी इमरोज खान बकरा लेने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच, साहिद खान नामक व्यक्ति ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि छाल मुख्य मार्ग पर इमरोज खान का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मृत्यु हो गई है।
सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बिजली का खंभा टूटा हुआ था और उसके पास ही इमरोज खान का शव गड्ढे में पड़ा था। प्रारंभिक अनुमान है कि देर रात घर लौटते समय इमरोज खान अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
परिजनों द्वारा छाल थाने में दी गई सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम की। इस मामले में आगे की कार्रवाई धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए की जा रही है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और संभवत: रात के अंधेरे में दृश्यता की कमी जैसे कारक शामिल हो सकते हैं। इस घटना ने एक बार फिर सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button