CG NewsPolitical NewsRaigarh Newsरायगढ़

Raigarh News : रायपुर में सेवा दूत अभियान की प्रांतीय कार्यशाला, जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान सहित भाजपा नेता शामिल हुए

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश नेतृत्व ने दिया अभियान का मंत्र

रायगढ़।  भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित सेवा दूत अभियान की प्रांतीय कार्यशाला में प्रदेश भर के प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यशाला में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और सेवा के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला में मुख्यरूप से छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, अभियान की प्रदेश संयोजक सरोज पांडेय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं अपेक्षित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।सेवा दूत अभियान की प्रांतीय कार्यशाला में शामिल जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा संगठन के नेताओं का मार्गदर्शन मिला।

इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू जी ने कहा सेवा ही भाजपा की पहचान है। हर कार्यकर्ता को सेवा दूत बनकर जनता के बीच जाना है, ताकि संगठन की शक्ति सेवा के रूप में दिखाई दे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी ने कहा सेवा दूत अभियान को हमें हर मंडल और हर बूथ तक पहुंचाना है। यही अभियान आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत और जनसेवी बनाएगा।

प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह जी ने कहा संगठन की असली ताकत अनुशासन और सेवा भाव में है। सेवा दूत अभियान के माध्यम से हम हर कार्यकर्ता को सेवा के कार्य से जोड़ेंगे। अभियान की प्रदेश संयोजक सरोज पांडेय जी ने कहा सेवा दूत का अर्थ है, जरूरतमंद की आवाज बनना। यह अभियान महिलाओं, युवाओं और हर कार्यकर्ता को सेवा के माध्यम से समाज से जोड़ेगा।

वरिष्ठ नेताओं ने कार्यशाला में कहा कि सेवा दूत अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की सेवा की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। हर कार्यकर्ता को सेवा दूत के रूप में अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों तक पहुंचना है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस अहम बैठक में रायगढ़ से जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला सहित भाजपा नेता भी शामिल हुए। रायगढ़ जिले से जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान की उपस्थिति ने इस कार्यशाला में रायगढ़ जिले की सक्रिय भागीदारी को भी प्रदर्शित किया। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने इस संबंध में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा रायपुर में हुई प्रांतीय कार्यशाला में मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार रायगढ़ जिले में भी सेवा दूत अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा। मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर सेवा कार्यों को गति दी जाएगी।

विधान सभा समन्वय, सह समन्वय बनाए गए*

1 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में धर्मजयगढ़ विधानसभा के लिए नरेश पंडा,शिशुपाल गुप्ता,रायगढ़ विधान सभा के लिए जीवर्धन चौहान,ब्रजेश गुप्ता,खरसिया विधान सभा के लिए सनत नायक,सतीश अग्रवाल, लैलूंगा विधान सभा के लिए रमेश बेहरा, ललित यादव को विधानसभा समन्वय और सह समन्वय बनाया गया है। सेवा दूत कार्यक्रम के 1 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक भाजपा के वरिष्ठ नेता बूथों के सशक्तिकरण से लेकर मोदी जी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button