Raigarh News
स्थानीय आवेदकों की अधिकाधिक सहभागिता के लिए शा. आईटीआई सरिया में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन
स्थानीय आवेदकों की अधिकाधिक सहभागिता के लिए शा. आईटीआई सरिया में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन
सारंगढ़ निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए तथा स्थानीय आवेदकों की अधिकाधिक सहभागिता के लिए 30 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे, शा. आईटीआई सरिया में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया हैं। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत होना आवश्यक है। रोजगार मेला स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध होगी ।
अतः अधिक से अधिक योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं जानकारी के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी ई रोजगार पोर्टल तथा इस कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।रिक्तियों के विवरण के अनुसार (1) मेसर्स श्रमिन टैलेंट प्रा.लि. नोएडा यूपी कार्यक्षेत्र छ०ग०, टेक्निशियन के 59 पद, 12 वीं / आईटीआई, वेतनमान 15100, पुरुष आवेदक के लिए, कार्यक्षेत्र सारंगढ़, (2) मेसर्स स्वतंत्र माईको फिन प्रा.लि. रायपुर छ.ग., फील्ड ऑफिसर के 30 पद, 10 वीं / 12 वीं, वेतनमान 12200, सभी के लिए कार्यक्षेत्र सरिया, बसना, सारंगढ़, (3) मेसर्स टीपीएल सर्विस प्रा.लि. स्पलेन्डिड टावर, एसपी रोड हैदराबाद कार्यक्षेत्र छ०ग०, पुरुष आवेदकों के लिए टेक्निशियन के 5 पद, आईटीआई, फीटर के 50, आईटीआई ग्राइंडर आपरेटर के 20 पद, आईटीआई, लेथ मशीन आपरेटर के 5 पद, आईटीआई, वेल्डर के 17 पद आईटीआई, टर्नर के 5 पद आईटीआई, केन आपरेटर के 10 पद, आईटीआई, मशीन आपरेटर के 15 पद, डिप्लोमा/ आईटीआई, हेल्फर के 50 पद, 12 वीं उत्तीर्ण, उपरोक्त सभी पदों के लिए कार्यानुभव 2 वर्ष एवं वेतनमान 14000-25000 निर्धारित है। सभी का कार्यक्षेत्र-जेएसपीएल रायगढ़ होगा ।
