spot_img

Latest Posts

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, पदयात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, पदयात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आज सारंगढ़ के चंदाई स्थित भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यशाला की प्रस्तावना भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने प्रस्तुत की। उन्होंने अभियान की आवश्यकता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संगठन की एकजुटता, समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को कार्यक्रमों की सफलता का आधार बताया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने अभियान की रूपरेखा एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ एकजुट होकर कार्य करने तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को भव्यता एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पदयात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और बेहतर आयोजन व्यवस्था पर जोर दिया।

कार्यशाला के अंत में संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने कार्यक्रमों के लिए नियुक्त प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अभियान की गंभीरता को ध्यान में रखकर सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ किया जाए। उन्होंने निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संगठनात्मक समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, बेदराम जांगड़े,हरिनाथ खुटे, जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे, सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष निखिल बानी, मनोहर पटेल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावीब ढंग से निर्वहन करने पर विशेष जोर दिया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss