Raigarh News

राजस्व पटवारी संघ आज से अनिश्चित कालीन हडताल पर 

जिले के राजस्व पटवारी संघ आज से अनिश्चित कालीन हडताल पर
सारंगढ पीवी ऐप की व्यवहारिक समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने, पटवारियों पर की जा रही दमनात्मक कार्यवाही तथा लंबित मांगों के संबंध में आज से जिले के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं  तथा इसके सम्बन्ध में प्रदेश संगठन द्वारा आयुक्त भूमि अभिलेख को ज्ञापन भी दिया गया है तथा प्रदेश के निर्देश पर आज राजस्व पटवारी संघ सारंगढ-बिलाईगढ भी अनिश्चितकालीन हडताल पर बैठ गए हैं। संघ ने कहा है कि छत्तीसगढ़ द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कराए जा रहे फसल के भौतिक सत्यापन कार्य में आ रही विभिन्न व्यवहारिक एवं तकनीकी समस्याओं में पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से शासन एवं विभाग को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद आज पर्यंत उक्त समस्याओं का कोई ठोस एवं व्यवहारिक समाधान नहीं किया गया है जो कि अत्यंत खेदजनक है।वर्तमान में डिजिटल क्रॉप सर्वे; एग्रीस्टैंक पंजीयन, किसान पंजीयन बकेट क्लेम. जनगणना प्रथम चरण. लघु सिंचाई संगणना, रेल्वे सर्वे. एन एच सर्वे, आय, जाति, निवास, स्वामित्व योजना सेवा संकल्प शिबिर, प्रोटोकॉल, इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है, उसके बावजूद प्रतिकूल एवं अव्यवहारिक पीवी एप बहिष्कार करने के कारण बलौदा बाजार और गौरेला, पेंड्रा, मारवाही जिले में पदाधिकारियों एवम अन्य साथियों का ट्रान्सफर, कारण बताओ नोटिस, महासमुंद जिले में पटवारियों को निलंबित किया गया है जो कि अत्यंत खेदजनक है, ऐसा प्रतीत होता है कि पटवारियों को पीवी एप के अलावा और कोई कार्य नहीं करना चाहिए था, इस तरह के पूर्वाग्रह से ग्रस्त द्वेषपूर्ण आदेश का राजस्व पटवारी संघ घोर निंदा करता है तथा  अनुरोध करते हुए  उपरोक्त कार्यवाहियों को तत्काल शून्य किया जाने की मांग करते हुए  वर्षों से लंबित वेतन विसंगति एवं पदोनति के  अधिकार पर तत्काल सकारात्मक पहल करते हुए वेतन विसंगति एवं पदोक्षति को लम्बित रखने के लिए दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करने निवेदन किया गया था परंतु उपरोक्त समस्याओं का निराकरण न होने कि स्थिति में राजस्व पटवारी संघ के सभी सदस्य आज  से अनिश्चितकालीन आन्दोलन में बैठ गए हैं जिससे कमकाज प्रभावित है और नागरिको की परेशानी बढ गई है।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button