spot_img

Latest Posts

जनपद पंचायत संघ की  प्रदेश कार्यकारणी मे ममता राजीव सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वीरेंद्र साहू बने अध्यक्ष

जनपद पंचायत संघ की  प्रदेश कार्यकारणी मे ममता राजीव सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वीरेंद्र साहू बने अध्यक्ष

रायपुर, 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 16 सितंबर को विमतारा, रायपुर में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को एक साझा मंच पर लाना, उनकी समस्याओं, अधिकारों व दायित्वों पर चर्चा करना और संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूती प्रदान करना था।

बैठक के दौरान जनपद पंचायतों के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों, जनप्रतिनिधियों की भूमिका, और शासन-प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संगठित प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss