Raigarh News : सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, कहा- देश का युवा तन-मन से मोदी जी के साथ

लैलूंगा के पतरापाली में युवाओं का जोश हाई , Join BJYM अभियान को जबरदस्त समर्थन
लैलूंगा- रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के Join BJYM अभियान को लैलूंगा विधानसभा में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पतरापाली में एक विशाल सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा नेता सुमीत शर्मा के नेतृत्व में और जिला सदस्यता सह प्रभारी आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। जहाँ सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Raigarh News, join bjym abhiyan, jila adhyaksh ka netrutv, Sumeet sharma ne kaha yuva jagruk , yuvaon ne li sadasyata,

युवाओं ने एक स्वर में कहा कि देश का युवा तन-मन-धन के साथ मोदी जी के विकसित भारत के विजन के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। अपने उद्बोधन में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा कि आज का युवा जागरूक है। वह जानता है कि देश का भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने भाजपा से जुड़ने वाले सभी युवा साथियों, विशेषकर समीर भाई, अनिल भाई और रणजीत भाई के साथ सभी युवा साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भागीदार मानती है। उन्होंने कहा कि लैलूंगा सहित पूरे रायगढ़ में युवा अब राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे आ रहे हैं, यह बहुत शुभ संकेत है।
Raigarh News, join bjym abhiyan, jila adhyaksh ka netrutv, Sumeet sharma ne kaha yuva jagruk , yuvaon ne li sadasyata,
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेश्वर सिंह गौतम और जिला कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नव-प्रवेशी युवाओं का भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में सुमीत शर्मा ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में लैलूंगा के हर गांव तक Join BJYM अभियान को पहुंचाया जाएगा।
Raigarh News, join bjym abhiyan, jila adhyaksh ka netrutv, Sumeet sharma ne kaha yuva jagruk , yuvaon ne li sadasyata,
