Raigarh News

शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने दानसरा हाई स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने किया निरीक्षण

शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने दानसरा हाई स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने किया निरीक्षण
==================
शिक्षकों और बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने किया प्रेरित
==================
सारंगढ़= सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल दानसरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दरम्यान उन्होंने कक्षाओं की साफ सफाई ,छात्र छात्राओं की उपस्थिति ,पठन पाठन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत आज सारंगढ़ विकासखंड के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल दानसरा पहुंचे और सीधे कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद कर उनके पठन पाठन के स्तर को परखा। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। संजय भूषण पाण्डेय ने बच्चों और शिक्षकों से कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने हरसंभव प्रयास कर रही है।सरकार की मंशानुरूप हमें भी अपनी अपनी भूमिकाओं को सुनिश्चित करना है। उन्होंने संस्था प्रमुख से कहा कि विद्यालय की सफलता आप सबकी सकारात्मक सोच और इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी पात्र बच्चों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयानुसार मिले,ये सुनिश्चित करें।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button