Raigarh News

संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति ने खोखसीपाली में किया वृहद वृक्षारोपण*वृक्ष है तो हम हैं” का दिया संदेश, ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे

*संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति ने खोखसीपाली में किया वृहद वृक्षारोपण*वृक्ष है तो हम हैं” का दिया संदेश, ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे*

*सारंगढ़-बिलाईगढ़* । पर्यावरण संरक्षण और गांव को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ *संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति* द्वारा ग्राम खोखसीपाली में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। *”वृक्ष है तो हम हैं”* – इसी मूलमंत्र के साथ सभी को अपने घर-आंगन में कम से कम एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में *संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति की प्रदेश महासचिव श्रीमती ममता राजीव सिंह* एवं *वर्तमान जनपद अध्यक्ष* विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचाव का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और शुद्ध पर्यावरण देते हैं।

इस पुनीत कार्य में *श्रीमती रीना केडिया, स्मिता बानी, प्रियसा अग्रवाल* एवं *संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ठाकुर दादूलाल साहू, तरंग साहू, नवधा यादव, बैगा साहू शत्रुघन साहू,ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। समिति द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को फलदार वृक्षों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में हरियाली बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा।

—

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button