Crime News : होटल व्हाइट रोज में जांच के दौरान पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार : संचालक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

होटलों की सघन जांच अभियान : सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस की समझाइश, उग्र होने पर पुलिस ने की सख्त विरुद्ध
अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान जारी, अन्य होटलों में भी होगी कार्रवाई
रायगढ़ । शहर के होटल व्हाइट रोज में जांच के दौरान पुलिस से अभद्र व्यवहार करने के मामले मामले पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के होटल, लॉज एवं सार्वजनिक आवासीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 की शाम थाना साइबर एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम शहर स्थित होटल व्हाइट रोज में औचक जांच करने पहुंची थी।
Crime News, raigarh News, raigarh police, hotal me janch ke liye pahunchi police team, police se abhadrata, hotel sanchalak giraftar,

जांच के दौरान होटल में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर पुलिस टीम ने होटल संचालक सूरज सिंह (28 वर्ष), निवासी फतेहामुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को सुरक्षा मानकों में तत्काल सुधार करने की समझाइश दी। इस दौरान होटल संचालक ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया तथा समझाइश के बावजूद उसका आक्रामक रवैया जारी रहा।
स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा होटल संचालक को थाना कोतवाली लाकर समझाइश दी गई, लेकिन वहां भी वह उग्र व्यवहार करता रहा। संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत उसे प्रतिबंधात्मक रूप से गिरफ्तार किया। साथ ही धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Crime News, raigarh News, raigarh police, hotal me janch ke liye pahunchi police team, police se abhadrata, hotel sanchalak giraftar,
रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले के होटल, लॉज एवं गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जा रही है। यह अभियान सुरक्षा मानकों के पालन, आगंतुकों का सत्यापन तथा अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन अथवा पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Crime News, raigarh News, raigarh police, hotal me janch ke liye pahunchi police team, police se abhadrata, hotel sanchalak giraftar,
क्या कहते हैं एसएसपी शशि मोहन सिंह
“होटलों में सुरक्षा मानकों का पालन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है। जांच के दौरान पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
