Crime News : अब होगी स्मार्ट विवेचना ! विवेचकों को दिए गए स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) , डिजिटल साक्ष्य संकलन में होगी सहूलियत

नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बड़ा कदम, डिजिटल साक्ष्य संकलन से लेकर ऑनलाइन विवेचना तक तकनीक आधारित पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम
रायगढ़। अपराधों की विवेचना में स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल साक्ष्य संकलन में सहूलियत प्रदान करेगा। विवेचकों को स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल दिया गया। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं तकनीक आधारित क्रियान्वयन की दिशा में रायगढ़ पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा नवीन कानूनों के अनुरूप विवेचना को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से जिले के विवेचकों के लिए उपलब्ध कराए गए 105 स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) का वितरण आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा थाना प्रभारियों को किया गया।
Crime News, raigarh News, raigarh police,apradh vivechana ke liye diye mdt, smart mobile deta se vivechana me sakchhya sankalan, taknik aadharit policing,
इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) लागू होने के बाद विवेचना प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। अब घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्य संकलन, फोटो एवं वीडियो दस्तावेजीकरण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, पुलिस एप्लीकेशन के माध्यम से केस अपडेट तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान जैसे कार्य स्मार्ट मोबाइल के जरिए अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इन मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) के माध्यम से विवेचक घटनास्थल पर ही आवश्यक डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित कर सकेंगे, जिससे अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ेगी और न्यायालय में अभियोजन पक्ष और अधिक सशक्त होगा। इससे विवेचना की पारदर्शिता, गति एवं विश्वसनीयता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
Crime News, raigarh News, raigarh police,apradh vivechana ke liye diye mdt, smart mobile deta se vivechana me sakchhya sankalan, taknik aadharit policing,
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रदत्त स्मार्ट मोबाइल का उपयोग केवल शासकीय कार्यों में करें तथा नवीन कानूनों के अनुरूप तकनीक आधारित अनुसंधान, डिजिटल साक्ष्य संकलन और गुणवत्तापूर्ण विवेचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवेचक का लक्ष्य समयबद्ध एवं वैज्ञानिक विवेचना के माध्यम से पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना होना चाहिए।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी मुख्यालय सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
Crime News, raigarh News, raigarh police,apradh vivechana ke liye diye mdt, smart mobile deta se vivechana me sakchhya sankalan, taknik aadharit policing,
रायगढ़ पुलिस नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल पुलिसिंग एवं नागरिकों को आधुनिक, पारदर्शी और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
क्या कहते हैं एसएसपी शशि मोहन सिंह ?
“नवीन कानूनों के अनुरूप तकनीक आधारित, वैज्ञानिक और समयबद्ध विवेचना ही आधुनिक पुलिसिंग की पहचान है। प्रत्येक विवेचक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।”
Crime News, raigarh News, raigarh police,apradh vivechana ke liye diye mdt, smart mobile deta se vivechana me sakchhya sankalan, taknik aadharit policing,
