spot_img

Latest Posts

विद्यालय के अधिष्ठाता स्वर्गीय हेमसुंदर की 62 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

रायगढ़। रायगढ़ पूर्वांचल के सबसे पुरातन विद्यालय हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली के अधिष्ठाता, युग पुरुष शिक्षाविद कवि एवं साहित्यकार स्वर्गीय हेमसुंदर गुप्त जी को आज विद्यालय परिसर में याद किया गया। शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीकाराम प्रधान तथा कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा हेमसुंदर गुप्त जी के पोते प्रमोद कुमार गुप्त , भतीजा दशरथ गुप्त , शेष चरण गुप्त, प्राचार्य जे सुजाता राव ने गुप्त जी मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवर पर स्कूली स्टाफ और छात्र छात्राओं ने भी अपने अधिष्ठाता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विनीता श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss