Raigarh News

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न, समन्वय से कार्य करने अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न, समन्वय से कार्य करने अधिकारियों को दिए निर्देश

सारंगढ़ ग्रामीण विकास की गति को तेज करने और खरीफ फसलों के लिए किसानों को खाद बीज कीटनाशक दवा उचित समय पर मिले और त्वरित निराकरण हो, के उद्देश्य से आज जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यकार्य पालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ,विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी तथा जिला पंचायत सदस्य गण उपस्थित रहे।
विकास कार्यों की समीक्षा और आपसी समन्वय पर जोर=

बैठक के दरम्यान जिले में चल रही विभिन्न विकास कार्यों,योजनाओं की प्रगति का विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि धरातल पर योजनाओं का लाभ तब तक आमजनों को नहीं मिल सकता,जब तक विभागों के बीच आपसी समन्वय और तालमेल मजबूत न हो। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। जनहित के किसी भी कार्यों को तकनीकी कारणों या अन्य छोटी मोटी कारणों से नहीं अटकाया जाए। ग्रामीण विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचे ,यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसमें किसी भी प्रकार कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश-
बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों ने अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों की विभिन्न विकास योजनाओं,कार्यों समस्याओं को प्रमुखता से उठाए।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सदस्यों के द्वारा उठाए गए सभी जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से लिया जाए और एक निश्चित समय सीमा के भीतर उन मांगो,समस्याओं के समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में शिक्षा,स्वास्थ्य,जल जीवन मिशन,सड़क पुल पुलिया खाद बीज कीटनाशक दवा,बिजली पानी ,मौसमी बीमारी के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाई की उपलब्धता पर बैठक में विस्तृत समीक्षा किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी गांव गांव में जाएं और लोगों से संवाद कर उनके समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी स्वयं करें। निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण हो ये बात सुनिश्चित करें। कृषि, उद्यानिकी,खाद्य सहकारिता ,सड़क, जलसंसाधन आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा किया गया। आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,उपाध्यक्ष अजय नायक, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव,जिला पंचायत सदस्य गण डॉ दिनेश लाल,श्रीमती शिव कुमारी साहिर,श्रीमती भगवंती पटेल, सुशीला साहू,श्रीमती लता लक्ष्में,श्रीमती डॉ अभिलाषा नायक,श्रीमती सहोदरा सिदार विनोद भारद्वाज सीईओ इंद्रजीत बर्मन एवम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button