कैट एवं आयकर विभाग की संयुक्त पहल से प्रदेश के लाखों व्यापारियों को मिलेगा लाभ : रतन शर्मा*अमर परवानी एवं कैट के पदाधिकारियों की इनकम टेक्स कमीश्नर से हुई सार्थक चर्चा
कैट एवं आयकर विभाग की संयुक्त पहल से प्रदेश के लाखों व्यापारियों को मिलेगा लाभ : रतन शर्मा*अमर परवानी एवं कैट के पदाधिकारियों की इनकम टेक्स कमीश्नर से हुई सार्थक चर्चा
सारंगढ
। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के साथ व्यापारिक एवं कर संबंधी विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा एवं संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए CAIT सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रतन लाल शर्मा ने इसे प्रदेश के व्यापारियों के हित में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी पहल बताया है।
रतन लाल शर्मा ने कहा कि CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी के नेतृत्व में आयोजित प्रतिनिधिमंडल की चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स श्री संजीव (IRS) से हुई सौजन्य भेंट अत्यंत सकारात्मक रही। इस प्रतिनिधिमंडल में CAIT छत्तीसगढ़ के चेयरमैन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमैन सुरिन्दर सिंह एवं जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आयकर संबंधी नियमों, नवीन प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की सरल और सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए CAIT एवं आयकर विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाओं एवं संवाद सत्र आयोजित करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इससे प्रदेश के लगभग 12 लाख व्यापारियों को कर संबंधी जानकारी सहज रूप से प्राप्त होगी, स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान में भी सहायता मिलेगी।
रतन लाल शर्मा ने के राष्ट्रीय नेतृत्व, विशेष रूप से अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन एवं पूरी प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों के हितों की रक्षा, कर प्रणाली को सरल बनाने तथा शासन-प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सकारात्मक पहल से व्यापारियों और आयकर विभाग के बीच विश्वास और सहयोग का वातावरण और अधिक मजबूत होगा तथा इसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक जिले के व्यापारियों तक पहुँचेगा।
