Crime News : CHP चौक हिंसा :: पुलिस पर जानलेवा हमला, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और बलवा मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

“ऑपरेशन क्लीन हंट” में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार
फरार मुख्य आरोपी को तमनार-पूंजीपथरा की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*
CHP चौक हिंसा प्रकरण में अब तक 16 अपराध दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र अंतर्गत लिबरा के सीएचपी चौक हिंसा मामले का फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने अंततः गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है ।
Crime News, raigarh News,libra chp chouk hinsa mamla, police par pathrav, loot paat our balwa , farar mukhya aaropi girftar, judicial remand,tamnar -punjipathra police joint action,
मामले के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पर प्राणघातक हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा तथा शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी के खिलाफ नामजद अपराध था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में दिसंबर 2025 से लिबरा स्थित CHP चौक पर प्रभावित गांवों के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं आर्थिक नाकेबंदी की जा रही थी। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार आंदोलनकारियों को शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था का पालन करने की समझाइश दी गई थी।
बीते 27 दिसंबर 2025 को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आंदोलन अचानक उग्र हो गया। आरोप है कि राजेश मरकाम, रूपेश पटेल, संदीप प्रधान तथा उनके साथियों ने बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को उकसाकर पुलिस बल पर लाठी, डंडा, टांगी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी घायल हुए तथा पुलिस से शासकीय वॉकी-टॉकी एवं शासकीय मोबाइल फोन लूट लिया गया।
Crime News, raigarh News,libra chp chouk hinsa mamla, police par pathrav, loot paat our balwa , farar mukhya aaropi girftar, judicial remand,tamnar -punjipathra police joint action,
उग्र भीड़ ने पुलिस दल को घेरकर लगातार पथराव किया और सड़क किनारे खड़ी पुलिस की शासकीय वाहन, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, प्लांट में तोड़फोड किया गया था ।
घटना के संबंध में अलग-अलग प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना तमनार में कुल 16 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। अब तक इस प्रकरण में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
आरोपी राजेश मरकाम, इन घटनाओं को लेकर थाना तमनार में दर्ज अपराध क्रमांक 303/2025, 306/2025, 307/2025 एवं 308/2025 में नामजद आरोपी था। विवेचना के दौरान उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 01 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम बरपाली आया हुआ है। सूचना पर तमनार एवं पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
Crime News, raigarh News,libra chp chouk hinsa mamla, police par pathrav, loot paat our balwa , farar mukhya aaropi girftar, judicial remand,tamnar -punjipathra police joint action,
पूछताछ में आरोपी ने घटना के दौरान आंदोलनकारियों के साथ मिलकर हिंसक वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। विवेचना में आंदोलनकारियों को दुष्प्रेरित करने की भूमिका सामने आने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 भी जोड़ी गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Crime News, raigarh News,libra chp chouk hinsa mamla, police par pathrav, loot paat our balwa , farar mukhya aaropi girftar, judicial remand,tamnar -punjipathra police joint action,
गिरफ्तार आरोपी – राजेश मरकाम पिता तालम सिंह मरकाम उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम खडगांव चौकी जोबी थाना खरसिया वर्तमान पता ग्राम कसडोल थाना तमनार।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक प्रशांत राव एवं पूंजीपथरा स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
